राजस्थान राज्य खेल परिषद द्वारा प्रशिक्षकों (कोच) हेतु दिया जाने वाला राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन-सा है?
सही उत्तर: (B) गुरु वशिष्ठ पुरस्कार
पृष्ठभूमि
गुरु वशिष्ठ पुरस्कार राजस्थान राज्य खेल परिषद द्वारा प्रशिक्षकों को दिया जाने वाला राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1982-83 में हुई थी; इसमें प्रशस्ति पत्र, गुरु वशिष्ठ की कांस्य प्रतिमा व ₹5 लाख नकद पुरस्कार दिया जाता है।
Related Static GK (Frequently Confused)
- महाराणा प्रताप पुरस्कार — खिलाड़ियों (कोच नहीं) हेतु राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार, 1982-83 में स्थापित, प्रशस्ति पत्र + महाराणा प्रताप कांस्य प्रतिमा + ₹5 लाख
<1i>पुरस्कारों के अलावा, यदि राजस्थान का कोई खिलाड़ी ओलंपिक या अन्य बड़े खेलों में मेडल जीतता है, तो राज्य सरकार उसे सीधे निम्नलिखित नकद राशि (Cash Award) देती है:
खेल का नाम (Tournament) ओलंपिक खेल (Olympic Games) एशियाई / राष्ट्रमंडल खेल (Asian / CWG)
स्वर्ण पदक (Gold) ₹3 करोड़ ₹1 करोड़
रजत पदक (Silver) 2 करोड़ ₹60 लाख
कांस्य पदक (Bronze) ₹1 करोड़ ₹30 लाख
1i>
- द्रोणाचार्य पुरस्कार — केंद्रीय स्तर पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा कोचिंग उत्कृष्टता हेतु दिया जाने वाला राष्ट्रीय पुरस्कार
Exam Tip
राज्य पुरस्कार (गुरु वशिष्ठ = कोच, महाराणा प्रताप = खिलाड़ी) व राष्ट्रीय पुरस्कार (द्रोणाचार्य = कोच, अर्जुन = खिलाड़ी) की जोड़ी बनाकर याद रखें।
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें मिलने वाली राशि इस प्रकार है:
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award):
किसे दिया जाता है: यह भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह पिछले 4 वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किसी खिलाड़ी को दिया जाता है।
इनामी राशि: ₹25,00000 (25 लाख रुपये), एक पदक और प्रमाणपत्र।
अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award):
किसे दिया जाता है: यह पिछले 4 वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन दिखाने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
इनामी राशि: ₹15,00000 (15 लाख रुपये), अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और प्रमाणपत्र।
द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award - फॉर कोचेस):
किसे दिया जाता है: यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने वाले सर्वश्रेष्ठ खेल कोचों को दिया जाता है। यह दो श्रेणियों में होता है:
नियमित श्रेणी (Regular Category): इनामी राशि ₹10,00000 (10 लाख रुपये)।
आजीवन श्रेणी (Lifetime Category): इनामी राशि ₹15,00000 (15 लाख रुपये)।
ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Dhyan Chand Award for Lifetime Achievement):
किसे दिया जाता है: यह उन खेल हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने सक्रिय खेल करियर के दौरान और सेवानिवृत्ति (Retirement) के बाद भी खेल के विकास में योगदान दिया हो।
इनामी राशि: ₹10,00000 (10 लाख रुपये)।
ोषणा से जाँचें।