मार्च 2026 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत "BHAVYA" पहल किस क्षेत्र से संबंधित है?
सही उत्तर: (B) औद्योगिक पार्क विकास
पृष्ठभूमि
मार्च 2026 में मंत्रिमंडल ने "BHAVYA" औद्योगिक पार्क पहल को स्वीकृति दी, जिसका उद्देश्य देशभर में विश्व-स्तरीय औद्योगिक अवसंरचना विकसित करना व निवेश को आकर्षित करना है।
Related Static GK (राजस्थान संदर्भ)
राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति 2026 (फरवरी भाग, Q46 देखें) से समानांतर तुलना संभव — राज्य व केंद्र दोनों स्तर पर औद्योगिक पार्क विकास पर एक साथ बल दिया जा रहा है।
भव्य पहल (BHAVYA Initiative) केंद्र सरकार की नई महत्वाकांक्षी योजना भारत औद्योगिक विकास योजना (Bharat Audyogik Vikas Yojana - BHAVYA) है. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मार्च 2026 में स्वीकृत इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में विनिर्माण (Manufacturing) को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है.
इस बड़ी राष्ट्रीय पहल (BHAVYA Scheme) से जुड़े मुख्य लक्ष्य और विशेषताए :
1. मुख्य उद्देश्य और बजट (Objective & Budget)100 इंडस्ट्रियल पार्क: इस पहल के तहत अगले छह वर्षों (वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2031-32) में पूरे देश में 100 विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्क (Industrial Parks) विकसित किए जाएंगे.
बजट आवंटन: केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए ₹33,660 करोड़ का भारी-भरकम बजट मंजूर किया है.
2. प्लग-एंड-प्ले मॉडल (Plug-and-Play Ecosystem)तुरंत उत्पादन शुरू करना: निवेशकों और कंपनियों को भूमि मंजूरी, बिजली, पानी, सड़क और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं पहले से तैयार (Ready-to-use) मिलेंगी.लालफीताशाही का अंत: कंपनियों को फैक्ट्री लगाने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे, वे सीधे अपना काम शुरू कर सकेंगी (From Intent to Production).
3. वित्तीय सहायता और भूमि मानक (Funding & Land Norms)प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: कोर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ₹1 करोड़ प्रति एकड़ तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी.भूमि की आवश्यकता: सामान्य राज्यों में इन औद्योगिक पार्कों का आकार 100 से 1,000 एकड़ के बीच होगा, जबकि पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए न्यूनतम सीमा 25 एकड़ रखी गई है.
कनेक्टिविटी सपोर्ट: बाहरी बुनियादी ढांचे (सड़क, रेल, हवाई मार्ग) को जोड़ने के लिए कुल प्रोजेक्ट लागत का 25% तक अतिरिक्त वित्तीय सहयोग सरकार देगी
.4. डिजिटल ट्रैकिंग और रोजगार (Digital Tracking & Employment)भव्या पोर्टल (BHAVYA Portal): वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने परियोजनाओं की ऑनलाइन सबमिशन, मूल्यांकन और रियल-टाइम लाइव मॉनिटरिंग के लिए एक सिंगल डिजिटल इंटरफेस 'भव्या पोर्टल' लॉन्च किया है.रोजगार सृजन: इस विशाल औद्योगिक पहल से देश में लगभग 15 लाख प्रत्यक्ष (Direct) रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.।